फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डबल डेकर के इंजन में आई खराबी

डबल डेकर के इंजन में आई खराबी

Wed, 21 Nov 2018 02:35 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
डबल डेकर के इंजन में आई खराबी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन हरदोई के पास रुक गई। ट्रेन यहां 18 मिनट तक यहां खड़ी रही। चालक और गार्ड ने इंजन को ठीक किया। सुबह सात बजकर 18 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसके अलावा मंडल के बघोली के पास मंगलवार सुबह सहरसा से अमृतसर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। इंजन ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। रसोइयां के पास ट्रेन का इंजन दोबारा फेल हो गया। यहां ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर दूसरे इंजन की मांग की। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन बारह बजकर दस मिनट पर रवाना कर दी गई। इसकी वजह से कई अन्य गाड़ियां का संचालन बाधित हुआ। मुरादाबाद में मालगाड़ी का सिगनल सिस्टम खराब हो गया। जिसकी वजह से मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन और स्पेशल गाड़ी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed