फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एनएच 24 पर फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, बढ़ा खतरा

एनएच 24 पर फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, बढ़ा खतरा

Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एनएच 24 पर फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, बढ़ा खतरा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तेज बारिश से सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे पर हनुमान मूर्ति के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इससे रामगंगा से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। फ्लाईओवर की एक ओर की दीवार एक स्थान से गिरने के साथ ही सड़क दो जगह से धंस गई है। करीब 22 फीट तक सड़क में दरार आ गई है। अफसरों ने सड़क पर ईंट रखकर और लाल कपड़ा टांगकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है।
बारिश का पानी हनुमान मूर्ति के पास स्थित फ्लाईओवर की एक हिस्सा लगातार गिर रहा था। सड़क के बीच से पानी गिरने के कारण नेशनल हाईवे 24 का यह पुल कमजोर होता गया। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और एनएचएआई के अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को हुई तेज बारिश में साइड की दीवार हनुमान मूर्ति की ओर को गिर गई। इसके साथ ही दो जगह से फ्लाई ओवर की सड़क धंस गई। करीब 22 फीट लंबाई में सड़क में दरार आ गई है। फ्लाईओवर की दीवार गिरते समय कई वाहन वहां न होने से बड़ा हादसा बच गया। साइड की दीवार गिरने, सड़क धंसने और सड़क में मोटी दरार आने से यहां बढ़ा खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद अधिकारियों ने सुरक्षा केइंतजाम नहीं किए हैं। न तो किनारे की सड़क पर वाहनों का संचालन रोका गया है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। सड़क पर ईंट रखकर और एक डंडे पर लाल कपड़ा टांग दिया गया है। यह व्यस्ततम हाईवे है। जिस तरह सड़क में दरार है, उससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


सुबह साइड वाल के चटकने की सूचना मिली थी। हमने उसका दौरा किया था। दोपहर में साइड वॉल और सड़क के फुटपाथ का हिस्सा गिर गया है। रात में वाहन कम होने पर इसका अस्थायी उपाय कराया जाएगा। बारिश बंद होने पर विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण कर इसको ठीक करने की रिपोर्ट तैयार करेगी। पुल का यह हिस्सा मिट्टी पर ही रखा हुआ था। बारिश का पानी जाने से मिट्टी कट गई और पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्ष्मीनारायण, एक्सईएन - पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed