फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   700 buses will run on Rakshabandhan, trips will increase

Moradabad News: रक्षाबंधन पर चलेंगी 700 बसें, फेरे बढ़ेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
700 buses will run on Rakshabandhan, trips will increase
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के साथ रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद रोडवेज प्रबंधन रक्षाबंधन की तैयारियों में जुट गया है। 30 व 31 अगस्त के लिए रणनीति तय कर ली गई है। मंडल के सातों डिपो रामपुर, मुरादाबाद, पीतलनगरी, अमरोहा, नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर से करीब 700 बसें चलाई जाएंगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मंडल के आरएम मोहम्मद परवेज खां ने सभी एआरएम के साथ बैठक की। सभी को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी जाएं। कार्यशाला में खड़ी सभी बसों को संचालित किया जाए। तय रूटों को अलावा जहां की सवारियां मिलें, वहां के लिए बसें चलाई जाएं। आमतौर पर मुरादाबाद से यात्रियों को गोरखपुर की सीधी बस नहीं मिलती। आरएम का कहना है कि यदि गोरखपुर की सवारियां होंगी तो वहां के लिए सीधी बस चलाई जाएगी। दिन व रात के अनुसार स्टाफ का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। ड्यूटी में कोताही न बरतने और महिला यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक दिन में 1.60 लाख लोग करते हैं सफर
रोडवेज के आंकड़े के मुताबिक सामान्य दिनों में मुरादाबाद मंडल की बसों में 1.20 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं। इससे निगम को 75 लाख रुपये की आय होती है। जबकि रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों का आंकड़ा बढ़कर 1.60 लाख से 1.75 लाख तक पहुंच जाता है। इसे देखते हुए ही बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed