फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   70 percent work of Ambedkar Park completed, VC inspected

Moradabad News: आंबेडकर पार्क का 70 फीसदी काम पूरा, वीसी ने किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
70 percent work of Ambedkar Park completed, VC inspected
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के आशियाना कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क को विकसित करने के चल रहे काम का वीसी शैलेष कुमार ने शनिवार निरीक्षण कर 15 दिसंबर तक काम में तेजी लाने तथा 31 दिसंबर तक काम समाप्त करने के निर्देश दिए।
विकास भवन के पीछे 10 एकड़ क्षेत्र में स्थित इस पार्क का निर्माण दो दशक पहले किया गया था। एमडीए ने इसे विकसित कर शहर के लोगों को सुंदर और आधुनिक पार्क देने का निर्णय लिया। उसी के बाद पार्क का सर्वे कराकर उसे विकसित करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक अमरूद के बाग के रूप में पहचाने जाने वाले इस पार्क को विकसित करने का काम चल रहा है। वीसी शैलेष कुमार ने शनिवार सुबह पार्क में पहुंच कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मिट्टी की भराई के बाद लेबल सही करने का काम होता पाया गया। पाथ वे का निर्माण भी चलता मिला। पार्क रोशनी में नहाया रहे इसके लिए अंडरग्राउंड बिजली केबिल डालने का काम भी चलता मिला। वीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार को 15 दिसंबर तक काम में तेजी लाने और 31 दिसंबर तक उसे पूरा करने के निर्देश दिए। वीसी ने कहा कि जहां मिट्टी भरने का काम पूरा हो गया है वहीं शीघ्र घास लगाई जाए। उन्होंने बताया कि पार्क को विकसित करने का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास है कि शहर के लोगों को नये साल पर इस विकसित पार्क को तोहफे के रूप में दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed