फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   694 buseswill run in holi festival

14 से 23 मार्च तक चलेंगी 694 बसें, लगातार ड्यूटी करने वाले स्टाफ को मिलेगा इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
694 buseswill run in holi festival
मुरादाबाद। परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र में होली त्योहार के मद्देनजर 694 बसों का संचालन करेगा। 14 से 23 मार्च तक सभी बसें अपने रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यात्रियों की संख्या के मुताबिक किसी भी बस को निर्धारित रूट से हटाकर दूसरे रूट पर चलाया जा सकता है। इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ने सभी एआरएम के साथ मीटिंग कर चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले स्टाफ को 4000 रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोड फैक्टर के अनुसार चालक-परिचालकों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन ने बैठक में सभी डिपो के एआरएम से चुनाव ड्यूटी में भेजी गई बसों का ब्योरा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक मंडल के सातों डिपो से कुल 232 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई थीं। 10 मार्च तक इनमें से 172 बसों को वापस लाया जा चुका है। शेष बसों को शुक्रवार शाम तक डिपो में लाया जाएगा। आरएम मुरादाबाद ने बताया कि होली पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। दिल्ली के लिए 130 बसें, उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी लिए 115 बसें मंडल के विभिन्न डिपो से चलाई जाएंगी। इसके अलावा लोकल रूटों जैसे रामपुर, अमरोहा, संभल, चंदौसी के लिए चलने वाली बसों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed