{"_id":"620ab8488b088d11f25baccd","slug":"67-30-percent-polling-in-the-district-amid-sporadic-fighting-moradabad-news-mbd4188910182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट मारपीट के बीच जिले में 67.30 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट मारपीट के बीच जिले में 67.30 फीसदी मतदान
विज्ञापन
मुरादाबाद। छिटपुट मारपीट, ईवीएम की खराबी और मतदान बहिष्कार के बीच सोमवार को जिले में 67.30 फीसदी मतदान हुआ। मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर और तखतपुर गांव में सपा और बसपा समर्थक आमने-सामने आए गए। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी परेशानी बनी। कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा। जिले में सबसे अधिक ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में 73.84 प्रतिशत वोट डाले गए।
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की रफ्तार शुरू में धीमी रही। लेकिन बाद में सूरज की तपिश के साथ मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई। इस दौरान कई बूथों पर ईवीएम में ख्रराबी की बात सामने आने लगी। इससे मतदान देरी भी हुई। तकनीकी खराबी हो दूर करने के लिए 30 वीवी पैट, 21 कंट्रोल यूनिट और 14 बीयू बदले गए। तब जाकर बूथों पर मतदान शुरू हो सका। इस बीच मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव ताहरपुर और तखतपुर में छींटाकशी को लेकर सपा और बसपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों समर्थकों के बीच मारपीट हुई और पथराव भी हुए। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
वहीं अगवानपुर प्राथमिक स्कूल में ईवीएम खराब होने से 30 मिनट तक मतदान रुका रहा, जबकि अगवानपुर के कन्या जूनियर हाईस्कूल में ईवीएम खराब होने से हंगामा हुआ। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के नगला जटनी में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इन सबके बीच जिले के 2673 बूथों पर 67.30 फीसदी हुआ। इसमें ठाकुरद्वारा सबसे आगे रहा। यहां 73.84 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि सबसे कम मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 60.71 प्रतिशत वोट डाले गए।