फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   66 new positive and 3500 antigen test

साढ़े तीन हजार एंटीजन टेस्ट, 66 पॉजिटव, एक संक्रमित की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
66 new positive and 3500 antigen test
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को जिले में एंटीजन टेस्टिंग का अभियान चलाया गया। देहात क्षेत्रों के ब्लाक और शहरी इलाकों में एक दिन में साढ़े तीन हजार रिकार्ड टेस्ट हुए। इनमें 59 संक्रमित मरीज मिले। जबकि दो पॉजिटिव केजीएमयू और पांच संक्रमित ग्रेटर नोएडा लैब से आए हैं। एक संक्रमित की मौत भी हो गई। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। शनिवार को कुल 66 पॉजिटिव मिलने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 1233 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार को देहात ब्लाक और शहरी क्षेत्रों में एंटीजन टेस्टिंग का अभियान चलाया। इसमें सीएचसी, पीएचसी के स्टाफ को लगाया गया। लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को लगाया गया। शहरी क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया। पहले जोन में सिविल लाइंस, हरथला, फीकरपुरा, काजीपुरा, दूसरे जोन में कोतवाली, बंगला गांव, चक्कर की मिलक, तीसरे जोन में मुलगपुरा, बरबलान, वारसी नगर, जामा मसजिद क्षेत्र रहे। चौथे जोन में गलशहीद, असालपुरा, गांधी नगर, ईदगाह, पांचवें जोन में नागफनी, नवाबपुरा, किसरौल, कानून गोयान, छठे जोन में मझोला, लाइनपार, प्रकाश नगर और मानसरोवर कालोनी और सातवें जोन में कटघर, करूला, पीतल बस्ती, आदर्श नगर, इस्लाम नगर, पंडित नगला को शामिल किया। इनके अलावा ठाकुरद्वारा, बिलारी, डिलारी, कांठ, मूंढापांडे, भगतपुर में एंटीजन टेस्टिंग की गई। करीब साढ़े तीन हजार लोगों की जांच हुई। इनमें 59 संक्रमित मिले। अधिकतर संक्रमित पहले से पॉजिटिव लोगों के संपर्क वाले मिले। सर्वाधिक मरीज मुरादाबाद शहर के मिले, जबकि ठाकुरद्वारा से 10 मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया दो मरीज केजीएमयू से आए हैं। जबकि पांच मरीज जीएमआईएस ग्रेटर नोएडा लैब से आए हैं। कुल 66 मरीज मिले हैं। शनिवार को कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में 45 साल की संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला कटघर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

जांच के लिए 28692 सैंपल हुए
सीएमओ के मुताबिक जिले में अब तक 28692 लोगों के कोरोना सैंपल हो चुके हैं। इनमें 1200 पॉजिटिव और 25014 निगेटिव हैं। शनिवार को 948 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों में 60 साल से अधिक उम्र के 92 मरीज हैं। जबकि 83 बच्चे शामिल हैं। बाकी मरीज 60 साल से नीचे और 16 साल से अधिक उम्र के हैं। अभी 2299 सैंपलों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत भी है। जिले में अभी तक 819 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें 11 मरीज शनिवार को डिस्चार्ज हुए हैं। अस्पतालों में 320 एक्टिव मरीज भर्ती हैं। इनमें 274 में लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी चलेगा एंटीजन टेस्टिंग अभियान
मुरादाबाद। शनिवार को एंटीजन टेस्टिंग अभियान के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीएम ने कहा कि दो दिन में कम से कम दस हजार लोगों के सैंपल किए जाएं। सैंपलिंग के लिए निजी अस्पतालों के लैब टेक्नीशियनों को भी लगाया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। डीएम ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed