फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा चुनाव: शेख

व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा चुनाव: शेख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा चुनाव: शेख
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के मुरादाबाद लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने कहा कि कांग्रेसियों की रायशुमारी से ही संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा। पैनल में संभावित प्रत्याशियों को शामिल करने से पहले उनकी राजनीति पृष्ठभूमि और जमीनी स्तर पर सक्रियता देखी जाएगी। इसके लिए लोकसभा में जिलेवार बूथ स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी। प्रत्याशी चयन पर आखिरी मुहर हाईकमान लगाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन लड़ेगा। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर संगठन को चुनाव लड़ाएंगे।
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया एक-एक-एक तीन नहीं बल्कि 111 हैं। यूपी में लोकसभा चुनाव इन्हीं चेहरों और कार्यकर्ताओं के बूते लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य को यूपी की कमान सौंपे जाने से कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी है। युवा चेहरों से जनता में भी कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बूथ मैनेजमेंट से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई है। उसी तर्ज पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर बूथ स्तर पर संगठन को खड़ा किया जा रहा है। इसके लिए लोकसभा प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर पर जोश भरने की जरूरत है। आजम शेख ने कहा कि हाईकमान सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की समीक्षा कर रहा है। प्रभारियों को संभावित प्रत्याशियों के पैनल भेजने हैं। पैनल में संभावित प्रत्याशियों की नाम रायशुमारी से ही शामिल किए जाएंगे। इस महीने के आखिरी तक पैनल तैयार कर हाईकमान को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर टटोली नब्ज
मुरादाबाद। लोकसभा प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे आजम शेख ने गुरुवार को संगठन की जिला स्तरीय समीक्षा की। इसमें जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों से चुनाव को लेकर सुझाव सुने। प्रत्याशी चयन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों की नब्ज भी टटोली। प्रभारी ने मुरादाबाद सीट कांग्रेस की झोली में डालने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का संदेश सुनाया।
प्रभारी के मुरादाबाद पहुंचने पर चौमुखा पुल स्थित पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा हुई। प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रभारी ने चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की एकजुटता से ही संगठन मजबूत होगा और चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से दो टूक कहा, पीछे जो हो गया, उसे याद करने के बजाए आगे की सोचने की जरूरत है। इसके लिए सभी कांग्रेसियों को बूथ स्तर पर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता, रवि अरोड़ा, अनुराग शर्मा, शिवराज गुर्जर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सपा की कथनी और करनी में फर्क
प्रभारी ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से कांग्रेस को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मुलायम सिंह के मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखने के बयान को लेकर प्रभारी ने कहा कि सपा का देहरा चरित्र यूपी हीं नहीं देश की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।


सगीर सईद ने ठोकी दावेदारी
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी हाजी सगीर सईद खान ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से दावेदारी की है। उन्होंने मुरादाबाद प्रभारी आजम शेख को गुरुवार को दावेदारी पेश करने के साथ अपना बायोडाटा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed