फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सम्मेलन की तैयारियों में जुटे भाजपाई

सम्मेलन की तैयारियों में जुटे भाजपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन की तैयारियों में जुटे भाजपाई
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आठ दिन पहले गजरौला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अब सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुरादाबाद में होंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियाें के मंडल में हुए दौरों से साफ है कि भाजपा किसी भी सूरत में मंडल की छह सीटों पर 2014 को दोहराना चाहती है। मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं और पार्टी आलाकमान के मंडल में लगातार हो रहे दौरे यह बताने के लिए काफी हैं कि भाजपा 2019 में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए किस कदर संजीदा है।
सपा और बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद भाजपा ने मंडल में सक्रियता और भी बढ़ा दी है। 2014 की मोदी लहर में भाजपा के एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने सपा के डा. शफीकुर्रहमान बर्क को शिकस्त दी थी तो अमरोहा में भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर को हराया था। रामपुर में भाजपा के डा. नैपाल सिंह ने आजम के करीबी सपा उम्मीदवार नसीर खां को हराकर जीत दर्ज की थी तो बिजनौर में कुंवर भारतेंदु ने सपा के शाहनवाज राणा को दो लाख पांच हजार वोटों से हराकर रिकार्ड बनाया था। मंडल की नगीना सीट पर भी भाजपा के यशवंत सिंह ने सपा के यशवीर सिंह को हराकर सांसद बने थे। मुरादाबाद से सर्वेश सिंह ने सपा के डा. एसटी हसन को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

प्रदेश में सपा - बसपा के गठबंधन के बाद मंडल की छह सीटों को बचा पाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। शायद यही वजह है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक के बाद एक मंडल में दौरे कर रहा है। राजनाथ का सोमवार का प्रस्तावित दौरा भी गैर सरकारी है। भाजपा सेक्टर सम्मेलन के जरिए वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेंगे। लेकिन बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर चल रही खेमेबाजी से पार पाना होगा। फिलहाल रविवार को भाजपा कार्यकर्ता राजनाथ सिंह के दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। दौरा केंद्रीय गृह मंत्री का है लिहाजा मंडल के सभी सांसद - विधायकों के साथ ही पश्चिमी यूपी के अन्य भाजपा सांसद भी सोमवार को मुरादाबाद पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed