फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कर्मचारियों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर जुलूस आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्र्रेट पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है। सरकार ने सुनवाई नहीं की तो कर्मचारी लोकसभा चुनाव और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले छह फरवरी को प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी।
संघ के आह्वान पर कर्मचारी एवं अधिकारी अपराह्न चार बजे सिविल लाइन आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। अलग-अलग विभागों से पहुंचे कर्मचारी हाथों में मशाल लेकर पहुंचे थे। संघ अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा और संयोजक श्रीकांत यादव के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी मशाल जलाकर कलेक्ट्रेट कूच कर गए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग के लिए कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी सुनवाई को तैयार नहीं है। 10 अक्तूबर 2018 को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव के साथ संघ की वार्ता हुई। इसके बाद भी सार्थक परिणाम नहीं आए। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को नई अंशदायी पेंशन के बजाए पुरानी पेंशन लागू की जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए छह फरवरी को प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी। कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सैयद आसिफ हसन, देवेश चक्रवर्ती, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेश सैनी, मनोज कुमार, जेपी मौर्य, राकेश कौशिक, एनके सैनी, डीके शर्मा और राहुल शर्मा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed