{"_id":"5ba4082a867a55013c43b3ca","slug":"61537476650-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आई युवती ने लगाया धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आई युवती ने लगाया धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुंबई की एक युवती से एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर शादी कर ली। इसके बाद वह गहने, नकदी लेकर बिलारी भाग आया। तीन माह बाद भी वापस नहीं गया तो युवती अपने पति को ढूंढते हुए बिलारी पहुंची और पुलिस से शिकायत की है। एसपी देहात ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुंबई में रहने वाली युवती ने बताया कि मुंबई उसकी मुलाकात बिलारी निवासी युवक से हुई। उसने खुद को मराठा हिंदू बताया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी युवक मुंबई से युवती के गहने और नकदी लेकर बिलारी भाग आया। तीन माह बाद भी वह वापस नहीं गया तो आरोपी को तलाशते हुए बुधवार को युवती भी मुंबई से बिलारी पहुंची है। मामले की शिकायत बिलारी पुलिस से की गई है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दंपती के बीच विवाद की शिकायत मिली है। बिलारी पुलिस को मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।