फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ठाकुरद्वारा। डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूर सभा ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 29 देशों को 37 रुपये प्रति लीटर पर डीजल निर्यात करती है। जबकि देश में डीजल और पेट्रोल दो से ढाई गुना अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। देश में भाजपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की सरकारों भी पेट्रोल डीजल पर भारी टेक्स वसूल कर जनता का शोषण कर रही है। निर्णय लिया गया कि मूल्य वृद्धि के विरोध में 10 सितंबर को एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। शनिवार को हुए प्रदर्शन में प्रीतम सिंह, कैलाश सिंह, नरेश सिंह, वीर सिंह, हरस्वरूप सिंह, सतीश कुुमार, मोनू, नत्थू सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed