फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खाद्य विभाग की टीम को देख शटर गिराकर भागे

खाद्य विभाग की टीम को देख शटर गिराकर भागे

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम को देख शटर गिराकर भागे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने बुधवार सुबह सैंपल लेने को अभियान चलाया। इस दौरान दस स्थानों से दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। कार्रवाई से डरकर कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए। शासन के निर्देश पर कांवड़ यात्रा और रक्षाबंधन के चलते यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों की टीम ने सबसे पहले खुला दूध बेचने वालों को निशाना बनाया। दीनदयाल नगर से साईं दूध भंडार, शाहपुर तिगरी से मुनीश अहमद, पीतल नगरी के गेट कटघर से भोलू की दुकान, संभली गेट से अमर दूध भंडार और मूढ़ापांडे से शहादत की दुकान से खुले दूध के सैंपल लिए गए। उसके बाद मूढ़ापांडे से तीरथ की दुकान से मावे का सैंपल लिया गया। कांठ रोड पर पिज्जा हट से चिली सास और सोयाबीन के रिफाइंड का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। टीम ने कांठ रोड से डोमिनोज पिज्जा से फैट सैमलसन और सीजेंड मागनाइज्ड का सैंपल लेकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश ने बताया कि कांवड़ यात्रा और रक्षाबंधन के चलते लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक संदिग्ध पदार्थ का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed