{"_id":"5b524b014f1c1b572f8b5b02","slug":"61532119809-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में छापे की सूचना लीक, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में छापे की सूचना लीक, जांच शुरू
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कुंदरकी ब्लाक के स्कूलों में छापामारी की सूचना लीक होने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू करवा दी है। गुरुवार को छापामारी की सूचना सोशल मीडिया से शिक्षकों में शेयर हो गई थी। जिससे शिक्षक अलर्ट हो गए।
गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर कुंदरकी ब्लाक के 244 स्कूलों में ताबड़तोड़ छापामारी हुई। इसके लिए 15 टीमें गठित की गई थी। टीमों के स्कूल पहुंचने से पहले ही छापामारी की सूचना स्कूलों के अधिकांश शिक्षकों तक पहुंच गई। छापों में शिक्षक स्कूलों में मुस्तैद नजर आए। हालांकि, आठ शिक्षक और तीन शिक्षा मित्र अनुपस्थिति मिले।
सूत्रों के मुताबिक छापामारी की सूचना परिषद कार्यालय से लीक हुई। देखते ही देखते सूचना शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर हो गई। स्कूलों में टीम पहुंचने से पहले शिक्षक निर्धारित समय पर पहुंच गए। इससे विभागीय छापामारी महज औपचारिकता बनकर रह गई। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू करवा दी है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने वाले शिक्षकों के मैसेज के स्क्रीन शॉट जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी। बीएसए योगेंद्र कुमार ने कहा कि छापामारी की सूचना लीक करना अपराध है। जांच में दोषी कर्मचारियों एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो सके।