{"_id":"657b5d994dd785851905aa18","slug":"580-meter-sewer-line-excavated-on-kanth-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-303123-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ रोड पर 580 मीटर हुई सीवर लाइन की खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ रोड पर 580 मीटर हुई सीवर लाइन की खोदाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर सीवर लाइन के चल रहे काम में तेजी आई है। भटावली से पीएसी तक पांच किमी काम होना है। जिसमें करीब 580 मीटर काम बृहस्पतिवार पूरा हो गया।
शहर में सीवर लाइन डालने के फेज-2 के अंतर्गत चल रहे काम के तहत कांठ रोड पर भटावली से पीएसी तिराहे तक सीवर लाइन डालने का काम किया जाना है। इसके लिए जल निगम के माध्यम से काम कर रही केके स्पन कंपनी ने 26 नवंबर को सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। करीब 200 मीटर काम होने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने विभागीय अधिकारियों को सूचना और धनराशि ट्रांसफर किए बिना कार्य करने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया था। इसके कारण चार दिन तक काम ठप रहा था। बाद में पीडब्ल्यूडी की अनुमति के बाद केके स्पन कंपनी ने काम शुरू किया। कांठ रोड पर तेजी से काम चल रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव झा ने बताया कि बृहस्पतिवार उनकी टीम ने करीब 80 मीटर खोदाई के बाद सीवर लाइन के पाइप डालने का काम किया। इसी के साथ कांठ रोड पर पांच किमी में से 580 मीटर सीवर लाइन डाले जाने का काम पूरा कर लिया गया है।