फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5425 liter wine recovered

महिला सहित दस तस्कर गिरफ्तार, 5425 लीटर शराब बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
5425 liter wine recovered
अमरोहा। बुलंदशहर में जहरीली शराब के पीने से पांच लोगों की मौत के बाद जनपद पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। महिला सहित दस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5425 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। धनौरा में यूरिया से तैयार की गई चालीस लीटर अपमिश्रित शराब पकड़ी गई है। पुलिस को भारी तादात में शराब बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस ने पांच हजार लीटर से अधिक लाहन को नष्ट कराया है। पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि जिले में अवैध तरीके से कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत मंडी धनौरा पुलिस मेजर निवासी चंद्रा फार्म को 40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब और अपमिश्रण सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अलका निवासी मोहल्ला सुभाष नगर को देशी खराब के 20 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। बछरायूं थाना पुलिस ने राजेश निवासी मौहम्मदपुर पट्टी को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। गजरौला पुलिस ने भट्टी लगाकर अवैध शराब तैयार करने वाले महेश निवासी सुल्तानपुर थाना बछरायूं को अवैध शराब और उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने अवैध शराब की भट्टी और करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट कराया है। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने टेकचंद निवासी अब्दीपुर को 40 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। जबकि अतर सिंह निवासी शाहपुर कलां और राजेंद्र निवासी गंगाचोली को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सैदनगली पुलिस पीतम निवासी पहाड़पुर बक्काल को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आदमपुर पुलिस राधेश्याम निवासी चकफेरी 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। वहीं रहरा पुलिस भट्टी लगाकर अवैध शराब तैयार करने के आरोप में सूरज निवासी खुशहालपुर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब और उपकरणों बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने मौके पर करीब 100 लीटर लाहन नष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed