{"_id":"69d810b1699b540e730b5d0f","slug":"520-lakh-rupees-were-grabbed-by-getting-the-other-persons-land-registered-in-his-name-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-874108-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दूसरे की जमीन का बैनामा कराकर हड़प लिए 5.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दूसरे की जमीन का बैनामा कराकर हड़प लिए 5.20 लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। दूसरे की जमीन का बैनामा कराकर दिल्ली की महिला और उसकी बहन से दो लोगों ने 5.20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी सीमा ने मझोला थाने में मझोला के एकता कॉलोनी निवासी रामपाल और सरजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें सीमा ने बताया कि एक सितंबर 2025 को उसने अपनी बहन पाकबड़ा के समाथल निवासी ज्योति के साथ रामपाल और सरजीत से लाकड़ी फाजलपुर स्थित प्लॉट खरीदा था। आरोपियों ने 5.20 लाख रुपये लेने के बाद बैनामा करा दिया था। दोनों बहनें बैनामा कराने के बाद प्लॉट पर पहुंची तो पता चला कि वह प्लॉट किसी दूसरे के नाम पर है। प्लाॅट मालिक ने कब्जा देने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।