फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   51st IHGF delhi spring fair organised in may by EPCH

मई में लगेगा 51वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला 2021

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
51st IHGF delhi spring fair organised in may by EPCH
मुरादाबाद। 51वां इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर (आईएफजीएफ) के तत्वावधान में दिल्ली मेला ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में मई 2021 में लगाया जाएगा। हैंडीक्रार्फ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, मुरादाबाद के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी। साथ ही ईपीसीएच ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मई से प्रस्तावित मेला लगाने के निर्णय का स्वागत किया तो आवेदन तिथि 10 फरवरी करने के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण एक साल बाद लगने जा रहे इस मेला को लेकर महानगर के निर्यातकों में खुशी है। एक्सपोर्ट प्रोेमोशन फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है और इस दुर्भाग्यपूर्ण आपदा की चुनौतियों का सामना करने और इसे दूर करने के लिए देश तैयार है। ऐसे में वह मानते हैं कि निराशा भरा समय खत्म होने वाला है। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के फीडबैक और हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की प्रशासन समिति और क्षेत्रीय समन्वयकों की एक बैठक के आधार पर और व्यापार संवर्धन और व्यापार के अवसर पैदा करने में आईएचजीएफ दिल्ली मेला के महत्व को देखते हुए आईएचजीएफ दिल्ली मेला को मई 2021 के पहले हफ्ते में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित करने का फैसला किया गया। आईएचजीएफ दिल्ली मेले की पुनर्निर्धारित नई तारीख विदेशी खरीदारों, आयातकों के फीडबैक के आधार पर जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके लिए परिषद द्वारा एक सर्वे किया जा रहा है। यह भी कहा कि दिल्ली मेले के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed