फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भूपेंद्र ने समझाया 2019 फतह का गणित

भूपेंद्र ने समझाया 2019 फतह का गणित

Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र ने समझाया 2019 फतह का गणित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2019 लोकसभा चुनाव जीतने का आसान गणित समझा गए। उन्होंने कहा कि मंडल की पांचों सीटों में भाजपा के नौ लाख सदस्य कार्यकर्ताओं को पहुंचाकर सक्रिय करने की जरूरत है। उनके सक्रिय होते ही पार्टी को नौ लाख सदस्यों के साथ - साथ उनके परिवारों के वोट भी मिलेंगे। इस रणनीति से पार्टी प्रत्याशियों की बंपर जीत होगी।
राष्ट्रीय महासचिव बुधवार को पंचायत भवन में भाजपा की मंडलीय लोकसभा संचालन समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में हर वर्ग और क्षेत्र का विकास हो रहा है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश के 22 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। मंडल के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता लाभान्वित परिवारों को चिह्नित कर उनके पास जाए और पार्टी की नीतियों से अवगत कराए। इसके लिए उन्होंने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक परिवार में औसतन कम से कम चार मतदाता होते हैं। नौ लाख सदस्य सक्रिय होते ही पार्टी का 36 लाख का वोट बैंक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी पश्चिमी और प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आम जनता का रूख सकारात्मक है। भाजपा दोबारा से सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ को बार बार दोहराकर सच साबित करने की कोशिश करते हैं। उनकी बयानबाजी से कांग्रेस भी हताश और निराश हो चुकी है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को राफेल प्रकरण समझाते हुए कहा कि कांग्रेस राफेल को चुनावी मुद्दा बना रही है। जबकि राफेल का सौदा कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फरवरी तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री संगठन पश्चिम अजय कुमार, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, मंडल के पांचों सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, महामंत्री, अभियानों के प्रमुख, विधानसभा और लोकसभा के संयोजक एवं प्रभारियों के अलावा मोर्चों के अध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed