{"_id":"5b8855f542c7924646255a25","slug":"51535661557-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पुलिस न प्लान.. शहरवासियों को झेलना होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पुलिस न प्लान.. शहरवासियों को झेलना होगा जाम
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शहरवासियाें को इन दिनों बाढ़ के साथ जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं है कि दिन हो या रात शहर के कुछ चौराहे ऐसे हैं, जिनकी गिनती जाम वाले स्थानों के रूप में होने लगी है। लोगों को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए पुलिस के पास कोई ठोस योजना भी नहीं है। नतीजतन रोजाना इन स्थानों पर लोग जाम से जूझते हैं। गुरुवार को भी लोको शेड पुल पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोकोशेड पुल
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन सवार गुजरते हैं। यहां पर रोजाना सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो जाता है, जो कि करीब 11 बजे तक लगा रहता है। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होेने के वक्त भी जाम की स्थिति बन जाती है। शाम को छह बजे से रात को दस बजे तक भी लोकोशेड पुल पर वाहनों का रेला लगा रहता है। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यहां पर जाम की मुख्य वजह वाहनों का दबाव बढ़ना और लोगों का यातायात के नियमों का उल्लंघन करना है। गुरुवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
स्टेशन रोड से रोडवेज बस अड्डा
मुरादाबाद। स्टेशन रोड पर कपूर कंपनी पुल के पास से ही रोजाना सुबह जाम लगना शुरू हो जाता है। दोपहर में कुछ घंटों को छोड़कर बाकी समय यहां पर जाम ही लगा रहता है। वाहनों की लाइन करीब एक किलोमीटर तक लगी रहती है। अकेले इस जगह जाम से छुटकारा दिलाने के लिए दो से तीन पुलिसकर्मियों को रोजाना लगाया जाता है। यहां पर जाम की मुख्य वजह सवारियों को बैठाने के लिए बीच रास्ते वाहनों को खड़ा करना है।
विज्ञापन
डबल फाटक पुल
मुरादाबाद। संभल की तरफ आवागमन करने के लिए सैकड़ों लोग रोजाना डबल फाटक पुल से ही होकर गुजरते हैं। इस पुल पर रोजाना जाम लगता है, यहां पर जाम में फंसने के दौरान वाहन सवारों के बीच कहासुनी और मारपीट तक की शिकायतें पुलिस को मिलती हैं। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए डबल फाटक पुल की शुरूआत में ही दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ दससराय पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने का प्रयास करते हैं, इसके बावजूद जाम की समस्या बनी रहती है।
गुरहट्टी चौराहे से कोतवाली रोड
मुरादाबाद। गुरहट्टी चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। गुरहट्टी चौराहे को ही पार करते में तीन से चार मिनट तक का समय लग जाता है। इसके बाद कोतवाली जाने की ओर रास्ते पर दिन भर जाम लगा रहता है। यहां पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाती है। यहां पर जाम का कारण दुकानों के बाहर खडे़ वाहन हैं। बाजार वाला इलाका होने के कारण यहां रोजाना हजारों लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने पास की व्यवस्था लागू करने का प्लान बनाया था लेकिन दुकानदारों ने इस पर असहमति जता दी है। जिस वजह से योजना धड़ाम हो गई।
हरथला में हाईवे पर जाम
मुरादाबाद। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर हरथला में रोजाना जाम लगता है। जाम की वजह यहां पर हाईवे किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करना है। हजारों वाहन इस रास्ते से रोजाना निकलते हैं, वाहन सवारों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जाम खत्म कराने के लिए पुलिस ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण भी हटवाया लेकिन बाद में स्थिति जस की तस हो जाती है। दुकानदार दोबारा से अतिक्रमण कर लेते हैं।
ये योजनाएं नहीं हो सकी लागू
. गुरहट्टी से मंडी चौक के रास्ते पर जाम खत्म करने के लिए पास की व्यवस्था।
. भारी वाहनों का नो-एंट्री के बाद भी शहर में फर्राटे भरना।
. ई-रिक्शा चालकों का निर्धारित रूट होने के बाद भी दूसरे इलाकों में चलना।
. रोडवेज बसों का दिन में डायवर्जन होने के बाद भी शहर के अंदर से होकर जाना।
‘ जाम से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जाम की शिकायतें मिल रही हैं। उन स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ साथ सिविल पुलिस की भी मदद जाम खत्म कराने के लिए ली जा रही है। नो-एंट्री के वक्त भी कुछ रोडवेज बसों को शहर से ही जाने की अनुमति त्यौहारों के मद्देनजर दी गई थी। जिस वजह से जाम की समस्या बढ़ी है। मैं शहर में नहीं हूं, लौट रहा हूं। कल से ही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के कारगर प्रयास किए जाएंगे। नो-एंट्री में चलने वाले वाहनों को रोका जाएगा।’
सतीश चंद्र, एसपी यातायात