फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज मिलेगा जाम... ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान

आज मिलेगा जाम... ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान

Tue, 27 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
आज मिलेगा जाम... ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन और अन्य सहयोगी संगठनों से जुड़े किसानों ने मंगलवार को महानगर को जाम करने की घोषणा की है। किसान नेताओं का दावा है कि सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ किसान अंबेडकर पार्क पर जमा होंगे और शहर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। किसानों का आरोप है कि परिवहन विभाग 10 साल पुराने ट्रैक्टरों का पंजीकरण रद्द कर उनको कटवा रही है।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने परिवहन विभाग के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। वरिष्ठ किसान नेता डा. नौ सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग 10 साल पुराने ट्रैक्टरों का पंजीकरण रद्द कर उनको कटवा रहा है। किसानों के पास 90 फीसदी ट्रैक्टर पुराने हैं। रामपुर और संभल में पकड़कर पुराने ट्रैक्टर को काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में मंगलवार को किसान ट्रैक्टर लेकर अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे और महानगर में ट्रैक्टरों की रैली निकालेंगे। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर जाम लगाकर नारेबाजी की जाएगी। इसकेबाद डीएम और कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों के आंदोलन से महानगर में लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पुराने ट्रैक्टर को बंद करने का कोई आदेश हमको प्राप्त नहीं हुआ है। अन्य वाहनों की तरह ट्रैक्टर का पंजीकरण भी 15 साल के लिए किया जा रहा है। उसकेबाद दुरुस्त कराकर पांच साल और चलाया जा सकता है। पता नहीं किसानों में कहां से भ्रम फैलाया गया है।

- जेपी गुप्ता, एआरटीओ।

आरटीओ ने पुराने ट्रैक्टर पकड़कर कटवाने शुरू कर दिए हैं। दस साल पुराने ट्रैक्टर को नहीं चलने दे रहे हैं। इसकेविरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर डीएम-कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
- ऋषिपाल सिंह, किसान नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed