{"_id":"59443de84f1c1b3f478b46b2","slug":"51497644520-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, 11 ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, 11 ट्रेनें लेट
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी का इंजन फेल, 11 ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर बरेली के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इसके चलते अप लाइन पर करीब डेढ़ घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ग्यारह ट्रेनें बीच में खड़ी हो गई। प्रभावित रहने वाली डबल डेकर और गरीब रथ शामिल है।
शुक्रवार को एक मालगाड़ी लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह 8.20 बजे मालगाड़ी बरेली के पास से गुजर रही थी, तभी उसका इंजन फेल हो गया। इसके बाद मालगाड़ी अप लाइन पर खड़ी हो गई। लोको पायलट केके श्रीवास्तव ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके चलते अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद 9.35 बजे दूसरे इंजन के आने पर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान अप लाइन की ग्यारह ट्रेनें प्रभावित हुई। ये ट्रेनें बीस से चालीस मिनट तक बीच रास्ते में खड़ी रही।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
- जनसेवा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल, डबल डेकर, पुरबिया एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, गरीब रथ, बाघ एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस।
विज्ञापन
ट्रेन पर फेंके पत्थर, इंजन का सीसा टूटा
मुरादाबाद। फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर बरेली के पास अराजक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। इससे ट्रेन के इंजन का सीसा टूट गया। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर इंजन बदला गया। इस दौरान ट्रेन सत्तर मिनट वहीं खड़ी रही। इस दौरान जम्मू तर्वी कानपुर एक्सप्रेस प्रभावित हुई।
शुक्रवार को गंगा सतलुज एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से धनबाद जा रही थी। ट्रेन सुबह 8.20 बजे रामपुर बरेली के बीच से गुजर रही थी। इस बीच अराजक तत्वाें ने ट्रेन पर पत्थर फेेंक दिए। पत्थर इंजन पर लगे। इससे इंजन का सीसा टूट गया। इसके चलते बरेली में इंजन बदलना पड़ा। इस दौरान ट्रेन सत्तर मिनट खड़ी रही।
नजीबाबाद में लिंक एक्सप्रेस में किसानों ने किया कब्जा
मुरादाबाद। इलाहाबाद से देहरादून जा रही लिंक एक्सप्रेस में नजीबाबाद में किसानों ने यात्रियों की सीटों पर कब्जा कर लिया। किसान भाकियू की हरिद्वार में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान किसानों ने ट्रेन में काफी हंगामा किया। यात्रियों को काफी परेशानी हुई।