{"_id":"6750bfbc1683e95cf9046064","slug":"5123-percent-voting-on-first-day-of-trade-union-elections-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-536215-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेड यूनियन चुनाव में पहले दिन 51.23 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेड यूनियन चुनाव में पहले दिन 51.23 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे के ट्रेड यूनियन चुनाव में बुधवार को मतदान का पहला दिन रहा। पूरे मंडल में 30 मतदान केंद्रों पर कुल 16496 मतदाताओं में से 8632 कर्मियों ने वोटिंग की। मतदान का कुल प्रतिशत 51.23 रहा। मुरादाबाद में मतदान के लिए पांच केंद्र बनाए गए। यहां रेलकर्मियों में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखा और 52.7 प्रतिशत वोटिंग हुई।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्थिति कुली विश्रामालय, चंद्रनगर स्थित लोको लॉबी, डीआरएम कार्यालय स्थित मनन सभागार, रेलवे कॉलोनी स्थित टीबी अस्पताल व कपूर कंपनी पुल के नजदीक कैरिज एंड वैगन की वर्कशॉप में मतदान हुआ। मंडल में 11 साल बाद हो रहे ट्रेड यूनियन चुनाव का उत्साह रेलकर्मियों में दिखा। सुबह आठ बजे से ही रेलकर्मियों की कतार मतदान केंद्रों पर लगने लगी। शाम तक यह सिलसिला बना रहा। चुनाव में पांच यूनियन आमने सामने हैं। इनमें उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन व नार्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन भी मान्यता के लिए दम लगा रही है। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर तीनों यूनियनों का बस्ता लगा था। नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे व उरमू के सहायक मंडल मंत्री जोगिंदर सिंह अपने बस्ते पर दल-बल के साथ बैठे नजर आए। दोनों ने अपनी यूनियन के लिए मतदान किया।
पुरानी पेंशन व आठवें वेतन आयोग की मांग प्रमुख मुद्दे
दोनों प्रमुख यूनियनों के चुनावी मुद्दे अलग-अलग हैं। उरमू पुरानी पेंशन की मांग को आधार बनाकर कर्मचारियों का समर्थन मांग रही है। वहीं नरमू का प्रमुख मुद्दा आठवें वेतन आयोग की मांग है। इसके अलावा कर्मचारियों का आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर दोनों की मांग है। पिछले चुनाव में मुरादाबाद हेडक्वार्टर पर उरमू को अधिक वोट मिले थे, जबकि मंडल के कुल जनाधार के मामले में नरमू आगे रही थी। इस बार नरमू को कई संगठन चुनाव में समर्थन दे रहे हैं। जबकि उरमू अकेले मैदान में है। इसके बावजूद उरमू का दावा है कि जीत का अंतर तकरीबन दो हजार वोटों का रहेगा। वहीं नरमू भी एतिहासिक जीत का दावा ठोक रही है। बहरहाल छह दिसंबर तक मतदान के बाद मतगणना 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
पोलिंग अधिकारी पर लगा शिथिलता का आरोप
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री राजेश चौबे का कहना है कि कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में मतदान प्रतिशत सिर्फ 47.3 प्रतिशत रहा। यह सबसे कम मतदान प्रतिशत है। इसे लेकर संगठन ने पोलिंग अधिकारी पर शिथिलता का आरोप लगाया है। उन्हें रेल प्रशासन से इस पर आपत्ति जताई है व पोलिंग अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की अपील की है। मुरादाबाद में डीआरएम कार्यालय स्थित मनन सभागार में सबसे अधिक 60.4 प्रतिशत मतदान हुआ।
कहां कितने वोट पड़े
मतदान केंद्र कुल वोट वोट पड़े प्रतिशत
मनन सभागार 963 582 60.4
सीएंडडब्ल्यू वर्कशॉप 878 416 47.3
टीबी अस्पताल 396 210 53
लोको लॉबी 983 536 54.5
कुली विश्रामालय 1037 501 48.3
नोट - कुली विश्रामालय व लोको लॉबी पर तीन दिन व अन्य केंद्रों पर दो दिन वोटिंग होनी है।