फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   51 infected including six members of the same family were found

एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत 51 संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
51 infected including six members of the same family were found
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में शनिवार को कमी आई है। शनिवार को एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत 51 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमितों में रेलवे के सीनियर डीएफएम भी शामिल हैं। वहीं, क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर 303 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलना सिलसिला जारी है। पिछले 33 दिनों से जिले में लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इससे कोरोना की नई चेन बनती जा रही है। शनिवार को सरकारी और निजी पैथोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट में 51 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें मझोला क्षेत्र के एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डिविजनल फाइनेंस मैनेजर (डीएफएम) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रामगंगा विहार और कांठ में एक-एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि स्वस्थ होने पर 303 मरीज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 708 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली-दूसरी डोज लगवाने में युवा आगे
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने में युवा आगे हैं। शनिवार को 38475 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग की संख्या अधिक रही।
शनिवार को टीकाकरण के 409 सत्र आयोजित किए गए। जहां 38475 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग वालों की संख्या 18991 रही। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 9089 और दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 9902 रही। वहीं 45 वर्ष पार 8765 लोगों ने टीकाकरण कराया, जबकि 60 वर्ष पार वालों की संख्या 3984 रही।

नौ शैक्षिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के आदेश
मुरादाबाद। बूस्टर डोज लगवाने में लापरवाही बरतने वाले नौ शैक्षिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने मुख्य कोषाधिकारी मुरादाबाद को पत्र लिखा है। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि जिलाधिकारी ने आदेश दिया था कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, मेडिकल कालेज, आईटीआई में कार्यरत सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने तथा जिस किसी कर्मचारी द्वारा आगामी तीन दिन के अंदर बूस्टर डोज नहीं लगवाई जाए तो उनका वेतन बूस्टर डोज लगवाए जाने तक नहीं करने के निर्देश थे। इसके तहत गांधी स्मारक महाविद्यालय सुरजननगर ठाकुरद्वारा, दयानंद डिग्री कालेज, हिंदू डिग्री कालेज, केजीके महाविद्यालय, डीएसएम डिग्री कालेज, आईटीआई मुरादाबाद, राजकीय आईटीआई ठाकुरद्वारा, राजकीय आईटीआई मूंढापांडे, राजकीय आईटीआई बिलारी ने जिलाधिकारी के आदेश के पालन के लिए अपेक्षित कार्यवाही नहीं की है। इसलिए इन महाविद्यालयों एवं आईटीआई संस्थानों का वेतन अग्रिम संस्तुति तक जारी नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed