{"_id":"601db1958ebc3e6fff44311a","slug":"44-megistrat-appoint-for-stopping-farmers-to-road-block-city-news-mbd3785952136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम रोकने के लिए 44 मजिस्ट्रेट संग पुलिस अधिकारी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम रोकने के लिए 44 मजिस्ट्रेट संग पुलिस अधिकारी मुस्तैद
विज्ञापन
मुरादाबाद। कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए किसान आंदोलन के तहत छह फरवरी को चक्का जाम करने का एलान किया गया है। वहीं चक्का जाम रोकने के लिए 44 मजिस्ट्रेट और इतने ही पुलिस अधिकारी मुस्तैद हो गए हैं, जो किसान नेताओं से संपर्क कर ज्ञापन देकर अपनी मांग रखने की बात कह रहे हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा है कि किसान संगठनों ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर चक्का जाम करने का आह्वान किया है। इससे लोगों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के साथ-साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट, जिलास्तरीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 44 मजिस्ट्रेट और इतने ही पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर निर्देशित किया गया है कि चक्का जाम को रोकने के लिए पहले से ही प्रभावी कार्रवाई कर पूर्ण सतर्कता बरती जाए। किसान संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए चक्का जाम करने के स्थान पर ज्ञापन आदि लेना सुनिश्चित करें। दोनों अधिकारियों ने थाना सिविल लाइन के गांव काजीपुरा के किसान नेता रणवीर सिंह उर्फ बब्लू से वार्ता के लिए मजिस्ट्रेट विनय कुमार और एसआई नागेंद्र सिंह को, थाना मझोला के गांव ज्ञानपुर और जयंतीपुर में क्रमश: चरन सिंह और नावेद हुसैन से वार्ता के लिए मजिस्ट्रेट दीपक कुमार और कुलदीप मिश्रा के साथ दरोगा जमील अहमद और रामचंद्र को, थाना मूंढापांडे के गांव चक कोहनकू, मूंढापांडे, चमरूवा, दलपतपुर और लालपुर तीतरी में क्रमश: किसान नेता नरेंद्र प्रताप, धर्मेश सिंह, डॉ. रिजवान, राशिद अली और सतेंद्र पाल सिंह से वार्ता के लिए मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, यशवंत कुमार, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार गुप्ता को पुलिस अधिकारियों के साथ नियुक्त किया गया है। इसी तरह पाकबड़ा, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, डिलारी, भगतपुर, बिलारी, हजरतनगर गढ़ी, कुंदरकी, मैनाठेर, छजलैट और कांठ क्षेत्र में भी हर किसान नेता से वार्ता के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिले में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील किसानों से की गई है। शांतिपूर्ण आंदोलन और ज्ञापन लेने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। जनमानस को किसी तरह की दिक्कत न हो और शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके मद्देनजर अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
- राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।