फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   44.2 mm rain in moradabad

आया मानसून झूम के, 44.2 मिलीमीटर हुई बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
44.2 mm rain in moradabad
मुरादाबाद। आखिर मानसून आ गया। गर्मी से बेहाल शहरवासियों को मानसून ने बड़ी राहत दी। बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को 44.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि मानसून पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है। शुक्रवार को तीन से चार मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की भी आवाजाही रहेगी। उन्होंने बताया कि मानसून की आगामी दिनों में कैसी स्थिति रहेगी, यह शनिवार को आने वाले पूर्वानुमान में स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर घने बादल छाए हुए थे। बृहस्पतिवार तड़के बारिश शुरू हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई तेज बारिश का दौर सुबह करीब साढ़े दस बजे तक रहा। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। जून माह में पहली बार हुई इतनी अधिक बारिश से शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम को भी बादल छाए हुए थे। बारिश और बादलों की वजह से पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर में बारिश 44.2 मिली मीटर हुई है। सुबह वातावरण में नमी सौ फीसदी थी। शाम को नमी का स्तर 91 फीसदी रहा। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed