{"_id":"5c896ee6bdec2214130e5985","slug":"41552510694-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लीनिक सील, नौ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लीनिक सील, नौ को नोटिस
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मुरादाबाद और छजलैट ब्लाक में बिना पंजीकृत डाक्टरों के क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान में एक डाक्टर का क्लीनिक सील कर दिया गया है, जबकि नौ क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इस कार्रवाई से डाक्टरों एवं लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुरादाबाद शहर और ग्रामीण इलाकों में दर्जनों क्लीनिक और लैब बिना लाइसेंस चल रही हैं। बिना पंजीकृत डाक्टरों के क्लीनिकों में सुबह और शाम ओपीडी चलती है। मरीजों को भर्ती कर आपरेशन तक किए जाते हैं। गलत इलाज हलगने पर मरीज की हालत बिगड़ने पर हाथ खड़े कर देते हैं। इससे मरीजों की मौत तक हो जाती है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने टीम के साथ मुरादाबाद एवं छजलैट ब्लाक में छापामारी की। छापे की भनक लगने पर अधिकतर बिना पंजीकृत डाक्टर क्लीनिक बंद कर गायब हो गए। क्लीनिक बंद करने के साथ आसपास लगे बोर्ड तक हटा दिए गए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रेमी ने बताया कि कुरी रवाना गांव में डा. अब्दुल रऊफ का क्लीनिक सील किया गया। क्लीनिक का लाइसेंस नहीं था। टीम ने हरथला स्थित डायग्नोकेयर पैथलैब, अगवानपुर चौराहा स्थित विवेकानंद पैथलैब, सेरूआ चौराहा स्थित डा. हुसैन रिजवी, छजलैट स्थित ड्रीम हेल्थ सेंटर, कुरी रवाना स्थित डा. अब्दुल रऊफ कुरी, कुरी रवाना स्थित डा. जावेद, कुरी रवाना स्थित डा. अरशद, डा. इशरार और डा. सूर्यलता को नोटिस दिया गया।