फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और आईसीएसई बोर्ड की शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई इंटर का हिंदी और आईसीएसई का अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। सीबीएसई ने इस बार प्रश्नपत्रों में काफी बदलाव किया है। ऑब्जेटिक्टव सवाल एवं विकल्प अधिक होने से विद्यार्थियों को हल करने में आसानी होगी।
सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 29 मार्च को खत्म होंगी। मुरादाबाद में सीबीएसई के नौ परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। सेंटरों में 35 स्कूलों के बच्चे परीक्षाएं देंगे। कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 3102 और इंटर में 3700 बच्चे परीक्षा देंगे। इंटर की सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष सीरीन सरन के मुताबिक आईसीएसई का 12वीं का अर्थशास्त्र का दोपहर दो बजे से परीक्षा होगी। आईसीएसई बोर्ड के मुरादाबाद में मात्र आठ स्कूल हैं।
विज्ञापन


ऑब्जेटिक्टव सवालों की संख्या होगी अधिक
सीबीएसई ने छात्रों की सहूलियत के लिए ऑब्जेटिक्टव सवालों की संख्या और विकल्प अधिक होंगे। 25 फीसदी ऑब्जेटिक्टव सवाल होने से परीक्षार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी। ऑब्जेटिक्टव टाइप के सवाल अलग सेक्सन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षार्थी इनका रखें ध्यान
- परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा
- परीक्षा शुरू होने से पहले आधे घंटे केंद्र पहुंचना होगा
- स्कूल यूनिफार्म में ही परीक्षा में प्रवेश करने दिया जाएगा
- प्राइवेट छात्रों को सफेद शर्ट पहनकर अने की अनिवार्यता
- प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य, छात्र के अलावा अभिभावक के हस्ताक्षर होंगे
- किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट्स प्रतिबंधित होगा
- पेपर तीन घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed