{"_id":"5c65cfc1bdec225eb27aacd4","slug":"41550176193-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश ने बढ़ाया ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश ने बढ़ाया ठंड का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
आधा फरवरी आने के बावजूद मौसम अभी तक स्थिर नहीं हुआ है। कभी बादल तो कभी बारिश का सिलसिला चल रहा है। गत दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद बुधवार रात मौसम ने पलटी मारी। इसकी वजह से गुरुवार को आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। कभी मध्यम बारिश भी हुई। इससे लोगों को एक बार फिर ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल और बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को दिन में धूप की तपिश और शाम को भी पश्चिमी हवाओं से वातावरण में नमी कम हो गई थी, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ गया था। रात होते-होते आसमान में बादल आना शुरू हो गए। गुरुवार सुबह काली घटाओं की वजह से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सुबह नौ बजे तक अंधेरा छाया हुआ था। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो थोड़ी ही देर में बंद हो गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर काले बादल आए और तेज बारिश हुई। यही स्थिति दोपहर तीन बजे भी रही। रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य तक वह भीगते हुए ही पहुंचे। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि अभी तीन-चार दिन बादल रहने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है। इस दौरान घने बादल और बारिश के आसार हैं। यह बारिश खेती के हिसाब से बहुत फायदेमंद है। मुख्य रूप से गेहूं, चना, मटर, टमाटर, बैंगन, गोभी, आलू सभी में लाभ मिलेगा। आठ-दस दिन तापमान कम होने से फसलों के लिए लाभकारी होगा। गेहूं की फसल में बाली आने की स्थिति है। इसलिए कम तापमान रहेगा तो पैदावार में बढ़ोतरी होगी। ओले से लाही और सरसों पर थोड़ा नुकसान हुआ था।
अधिकतम तापमान में गिरावट
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार का तापमान बुधवार की अपेक्षा 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।