{"_id":"5c4f64ffbdec227391006b9b","slug":"41548707071-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर हर महीने करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर हर महीने करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडलायुक्त यशवंत राव ने मंडलीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक सप्ताह में एक बार निरीक्षण अवश्य करें। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करें। उन्होंने उप निदेशक अर्थ एवं संख्या आरके त्रिवेदी को मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया। कहा कि मंडल एवं जिला स्तरीय निरीक्षण आख्या संकलित कर संयुक्त विकास आयुक्त को उपलब्ध कराएंगे।
उधर, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार के प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के कार्यों को समयसीमा के अंतर्गत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायत पाकबड़ा, अगवानपुर, ढकिया के अधिशासी अभियंता को सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित करने के निर्देश दिए। ओडीएफ हो चुके नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अधिशासी अभियंताओं को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए डीएम ने बिलारी, उमरी कला और पाकबड़ा के आंकड़ों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों में धनराशि बकाया है उसे तत्काल सरेंडर किया जाए। बैठक में सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।