फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंत्री ने दिलाई स्वच्छता में शहर को अव्वल लाने की शपथ

मंत्री ने दिलाई स्वच्छता में शहर को अव्वल लाने की शपथ

Fri, 16 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ने दिलाई स्वच्छता में शहर को अव्वल लाने की शपथ
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को शहर को स्वच्छता में अव्वल लाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और हमको झाड़ू उठाने का शौक नहीं है। लोगोें की झिझक मिटाने और सफाई के प्रति प्रेरित करने के लिए झाड़ू लगा रहे हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि न गंदगी करेंगे और न करने देंगे। वह बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेडियम में स्वच्छता जागरूकता रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छता को अपनाना होगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को झाडू लगाने का शौक नहीं है, हमने लोगों की झिझक दूर करने के लिए झाडू उठाई है। संकल्प लेकर शहर को वेस्ट यूपी का सबसे साफ शहर बनाया जा सकता है। एक संकल्प से इंदौर एक साल में 254 वें स्थान से पहले पर आ सकता है। इस स्वच्छता रैली का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। मैं रोजाना तीन-चार रैली करके लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहा हूं। इस मौके पर विनोद खन्ना और सुरेश जैन को महानगर में स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर चुना गया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी बच्चे बिस्कुट का रैपर अपनी जेब में रख लेते हैं। कूड़ेदान मिलने पर ही फेेंकते हैं। आपको भी इसी तरह अपने देश को स्वच्छ बनाना है। उससे पहले महापौर विनोद अग्रवाल और सांसद सर्वेश सिंह ने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर विधायक सुशांत सिंह राजपूत, गोपाल अंजान, प्रिया अग्रवाल, साध्वी गीता प्रधान, नगर निगम बोर्ड की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, बोर्ड के मुख्य सचेतक संजय सक्सेना और भाजपा के पार्षद मौजूद रहे। कांग्रेस का कोई पार्षद कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। सपा के दो ही पार्षद पहुंचे। कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल राजकुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह और नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली की शक्ल में पहुंचे सभा स्थल
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने खुली जीप में खड़े होकर स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई। उसके बाद बैंड बाजों की धुन पर स्कूली बच्चों की रैली के आगे वह रेलवे स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में पुष्प वर्षा कर और बैंड बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed