फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारिश से भरा पानी, गिरे मकान और पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

बारिश से भरा पानी, गिरे मकान और पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 12 Oct 2018 02:38 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
बारिश से भरा पानी, गिरे मकान और पेड़, बिजली आपूर्ति ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने पलटी मारी और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे की बारिश में ही शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। पीलीकोठी चौराहे पर एक पेड़ गिर गया। जिसमें एक बाइक दब गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि ठाकुरद्वारा के सुल्तानपुर गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। देहात क्षेत्र में दो जगह पेड़ गिरने से पांच लोग जख्मी हो गए। शहर में जगह-जगह पानी भर जाने से पानी भर गया। लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। तीन बजे के बाद शहर में आपूर्ति शुरू की गई।
गुरुवार दोपहर एक से दो बजे के बीच जमकर बारिश हुई। जिससे शहर में पानी भर गया। बुधबाजार, झब्बू का नाला, कांशीराम नगर, चक्कर की मिलक, अवंतिका कालोनी, नवीन नगर, राम लीला मैदान के पास कुंदनपुर, रेती स्ट्रीट, मुगलपुरा, बल्देवपुरी, भोला नाथ कालोनी, बुद्धि विहार, आशियाना कालोनी, पीतल बस्ती, गुलाबबाड़ी में पानी भर गया। पानी भरने से नालियों की गंदगी सड़क पर आ गई। जिससे लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। अचानक आई बारिश की वजह से लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिल पाया। वह भीगते हुए अपने घरों तक पहुंचे। पीलीकोठी चौराहे पर पेड़ गिर गया। जिसमें एक बाइक दब गई। इसके अलावा शहर में बारिश होने पर आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति शुरू की गई तो अंडर ग्राउंड लाइन में जगह जगह फाल्ट हो गया। जिसकी वजह आपूर्ति दोबारा बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


मकान पर गिरा पीपल का पेड़, परिवार ने भागकर बचाई जान
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव सुल्तानपुर दोस्त में बारिश और तेज आंधी के दौरान पीपल का पेड़ एक मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गांव के भूदेव सिंह के घर के बराबर में ओम कुमार का पीपल का पेड़ काफ ी पुराना हो गया है। जिसको हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है। भूदेव सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पेड़ गिरने के कारण उसके मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, असलेमपुर गोपीवाला मार्ग पर बारिश के दौरान पेड़ गिर गए। जिससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed