फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसे में किशोर की मौत

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Mon, 02 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में पिता के साथ पैदल ही फर्म जा रहे एक किशोर को रविवार सुबह चमरपुरा दान गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर की मौत हो गई, उसका पिता बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मूंढापांडे के चमरपुरा दान गांव में अमरपाल सिंह लोधी परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव के पास ही स्थित एक फर्म में पीतल पॉलिश का काम करते हैं। अमरपाल ने बताया कि वह बेटे जगपाल उर्फ सनी (17) के साथ सुबह साढे़ आठ बजे घर से पैदल ही फर्म जा रहे थे। वह भी फर्म में नौकरी करता था। जब वह गांव के पास डियर पार्क मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जगपाल को टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की मदद से ट्रक को रुकवा लिया गया। मूंढापांडे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अमरपाल के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी कीर्ति हैं। कीर्ति की शादी हो चुकी है। जगपाल उनका इकलौता बेटा था। परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed