{"_id":"5b32a5424f1c1bb26e8ba1de","slug":"41530045762-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने मांगे नाला सफाई के साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने मांगे नाला सफाई के साक्ष्य
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने मुरादाबाद सहित सूबे के 18 शहरों से नाला सफाई के साक्ष्य मांगे हैं। नाला सफाई की वीडियो और फोटोग्राफ एक सप्ताह में भेजने को कहा गया है। ये सभी नालों गंगा व उसकी पोषक नदियों-नहरों में गिरने वाले हैं।
शासन के गंगा सफाई के अभियान को शहरों के नालों से धक्का लगा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों और नहरों में नालों को डाला जा रहा है। नदियों-नहरों में नाला गिरने का मामला फिलहाल एनजीटी में विचाराधीन है। एनजीटी ने गंगा व उसकी सहायक नदियों-नहरों में गिरने वाले नालों की सफाई कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए एनजीटी ने नाला सफाई कराने, उनका कचरा और सिल्ट उठवाने तथा सुरक्षित स्थान पर डंप कराने के फोटो और वीडियो भेजने को कहा है। संबंधित निकायों को शासन के विशेष सचिव - नगर विकास श्रीहरी प्रताप शाही की ओर से पत्र भेजा गया है। मांगे गए फोटो व वीडियो एक सप्ताह में भेजने होंगे। संबंधित शहरों में ऐसे 86 नाले हैं, जिनमें से 16 मुरादाबाद में हैं।
यहां से भेजी जानी है नालों की वीडियो-फोटो
1. मुरादाबाद, 2. नजीबाबाद (बिजनौर), 3. गजरौला (अमरोहा), 4. गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) , 5. गाजियाबाद, 6. बरेली, 7. फतेहगंज (फर्रुखाबाद), 8. उन्नाव , 9. सिहौरा (बिजनौर), 10. रामपुर, 11. खतौली (मुजफ्फरनगर) , 12. मेरठ, 13. हापुड़, 14. मोदीनगर (गाजियाबाद)0 15. गुल्हौती (बुलंदशहर), 16. देवई (बुलंदशहर), 17. कासगंज , 18. कन्नौज ।
विज्ञापन
एनजीटी द्वारा नाला फाई के फोटो व वीडियो मंगवाए गए हैं। हम रामगंगा में गिरने वाले 16 नालों के फोटो व वीडियो समय-समय पर एनजीटी में भेजते रहे हैं। अब दोबारा से भेज दिए जाएंगे। हमने बेहतर तरीके से नालों की सफाई कराई है।
- आशीष शुक्ला, उप नगर आयुक्त।