फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   41 people of the city felt dengue sting

शहर के 41 लोगों को लगा डेंगू का डंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
41 people of the city felt dengue sting
मुरादाबाद। शहर में डेंगू का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। शहर के 41 लोगों को डेंगू का डंक लगा है। सबसे अधिक शहर के मोहल्ला दीवान का बाजार में आठ केस मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब बढ़कर 746 हो गई है। वहीं, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 303 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक बीस अक्तूबर के बाद डेंगू का प्रभाव कम होने लगता है। वायरस निष्क्रिय होने लगते हैं, लेकिन अक्तूबर माह में दो दिन शेष रहने के बाद भी डेंगू का दायरा बढ़ ही रहा है। मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को 41 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। ये सभी मरीज शहर में पाए गए। इसमें पांच वर्षीय बालक और साठ वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। डेंगू प्रभावित मोहल्ला नवाबपुरा में पांच मरीज मिले हैं, जबकि दीवान का बाजार में सबसे अधिक आठ लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। दूसरी ओर बुखार के मरीजों भी कम नहीं हो रहे है। शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 5216 मरीज पहुंचे। इसमें 303 लोग बुखार पीड़ित पाए गए। जिला अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में मिले डेंगू के मरीज
- दीवान का बाजार, नवाबपुरा, मुगलपुरा, बरबलान, जामा मस्जिद, रामगंगा विहार, कोठीवाल नगर, मकबरा, जयंतीपुर, पीतलनगरी, बुद्धि विहार, नागफनी, स्टेशन रोड, पीरजादा, लाल मस्जिद, सिविल लाइंस, रहमतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed