फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   400 stones will be installed on the border of Bilari tehsil, stone construction work started

बिलारी तहसील की सीमा पर लगेंगे 400 पत्थर, शुरू हुआ पत्थर निर्माण का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

तहसील की सीमा पर कुल 400 पत्थर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर की सीमा जहां मुरादाबाद सदर तहसील से मिली हुई है, वहीं पश्चिम की सीमा संभल सदर तहसील से मिली हुई है। नजारत अनुुुभाग के प्रभारी ने बताया कि सीमा के जिन इलाकों पर पत्थर लगाए जाने हैं वह जगह चिह्नित कर ली गई है।

विज्ञापन
400 stones will be installed on the border of Bilari tehsil, stone construction work started

विस्तार

बिलारी। तहसील बिलारी की सीमा को लेकर भविष्य में कोई विवाद न हो इस उद्देश्य से राजस्व प्रशासन ने तहसील की सीमा वाले ग्रामों पर सीमेंट से बने मजबूत ऊंचे पत्थर लगाने की योजना बनाई है। तहसील की सीमा पर कुल 400 पत्थर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में नजारत अनुुुुभाग के निकट पत्थर निर्माण का काम शुरू हो गया है। बिलारी तहसील की पूरब की सीमा रामपुर जिले की शाहबाद तहसील और दक्षिण की सीमा संभल जिले की चंदौसी तहसील से मिलती है। उत्तर की सीमा जहां मुरादाबाद सदर तहसील से मिली हुई है, वहीं पश्चिम की सीमा संभल सदर तहसील से मिली हुई है। नजारत अनुुुभाग के प्रभारी ने बताया कि सीमा के जिन इलाकों पर पत्थर लगाए जाने हैं वह जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

जैैसे ही 400 पत्थरों का निर्माण पूरा हो जाएगा, तभी सीमावर्ती इलाकों पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराकर पत्थर लगाने शुरू कर दिए जाएंगे ताकि भविष्य में तहसील और जिले की सीमा को लेकर कोई विवाद सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed