फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4.6 mm rain in moradabad

4.6 मिली मीटर बारिश, छह डिग्री सेल्सियस कम तापमान, आज आंशिक बादल छाने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।इसकी वजह से मुरादाबाद में बादलों की आवाजाही भी हो सकती है।रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
4.6 mm rain in moradabad

विस्तार

मुरादाबाद। दिनभर बादल और रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार को धूप खिलने और बादलों की आवाजाही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रह सकता है, हालांकि पहाड़ों पर बारिश की संभावना है। इसकी वजह से मुरादाबाद में बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह बारिश मानसून की विदाई से पहले की बारिश है।
विज्ञापन

15 सितंबर के बाद राजस्थान से मानसून की वापसी होने लगती है। उत्तर पश्चिमी यूपी में 30 सितंबर तक मानसून खत्म होने की स्थिति रहती है। हालांकि अभी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष के मानसून की विदाई की तारीख घोषित नहीं की है। अगले सप्ताह तक तारीख की घोषणा हो सकती है। मुरादाबाद में 17 सितंबर तक 833 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन शनिवार तक सीजन की कुल बारिश 313.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। यह सामान्य से 62 फीसदी कम बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से मौसम सर्द हो रहा है। रात के समय लोगों को चादर ओढ़ने की आवश्यकता महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी थी और शाम को 90 फीसदी नमी दर्ज की गई। दिन में बारिश 4.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तर पूरब से दक्षिण पश्चिम दिशा में चली। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed