फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   37 people including assistant municipal commissioner, four doctors infected

सहायक नगर आयुक्त, चार डॉक्टरों समेत 37 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
37 people including assistant municipal commissioner, four doctors infected
मुरादाबाद। चौबीस घंटे में संक्रमण की रफ्तार करीब दोगुनी बढ़ गई है। सहायक नगर आयुक्त, चार डॉक्टरों समेत 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रतिमों में मां-बेटे, एक साल का मासूम और अस्सी साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी पॉजिटिव केस शहरी क्षेत्र में मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ने लगी है। 28 दिसंबर से जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ये सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रविवार को जिले में 18 संक्रमित मरीज मिले थे, लेकिन सोमवार को इस इस लहर में सर्वाधिक 37 पॉजिटिव केस मिल गए। संक्रमितों में सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय और चार निजी डॉक्टर शामिल हैं। वहीं विदेश यात्रा से लौटी डॉक्टर की बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र के मां-बेटे, निर्यातक के परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। एक साल का मासूम, चार किशोर और छह बुजुर्ग भी संक्रमण के जद में आए हैं। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 81 पहुंच गई है। इस लहर अभी तक 97 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में आज कराई जाएगी सैंपल
मुरादाबाद। सहायक नगर आयुक्त के संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कर्मचारियों और अधिकारियों का सैंपल लेगी। इसके लिए सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 37 और संक्रमित मिले हैं। लोगों से अपील है कि मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। जो लोग टीकाकरण से रह गए हैं, वह हरहाल में टीकाकरण कराएं। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed