फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 thousand rupees withdrawn from the account by changing the ATM card, complaint given to the reporter

Moradabad News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 33 हजार, रिपोर्ट को दी तहरीर

Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
33 thousand rupees withdrawn from the account by changing the ATM card, complaint given to the reporter
बिलारी। करसरा गांव निवासी एक ग्रामीण का एटीएम बदलकर उसके खाते से चार बार में 33 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है। करसरा निवासी मोहम्मद शादाब के अनुसार वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का खाताधारक है। उसके नाम बैंक शाखा से जारी एटीएम को लेकर सोमवार दोपहर उसकी पत्नी नाजरीन बिलारी नगर में एक्सिस बैंक के पास लगे एटीएम से रुपये निकालने गई थी। जैसे ही नाजरीन ने मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला तभी वहां खड़ा एक अज्ञात युवक कहने लगा कि तुम एटीएम कार्ड उलटा करके लगा रही हो। युवक स्वयं ही उसकी पत्नी से एटीएम कार्ड ले लिया और हाथ की सफाई दिखाते हुए कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड मशीन में लगा दिया। बाद में कहने लगा तुम्हारे कार्ड में तकनीकि कमी आ गई है बैंक शाखा में जाकर ठीक कराओ। मोहम्मद शादाब के अनुसार सोमवार शाम उसके मोबाइल पर तीन मैसेज और मंगलवार सुबह एक मैसेज आया जिससे पता चला कि उसके बैंक खाते से एटीएम के जरिए 33 हजार रुपये निकाल लिए गए। शादाब और उसकी पत्नी मंगलवार दोपहर अमरपुरकाशी बैंक शाखा जाकर प्रबंधक से भी मिले। प्रबंधक ने इस मामले में जांच कर सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed