फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3210 Sisters wish for longevity by applying tilak on the foreheads of brothers

3210 बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
3210 Sisters wish for longevity by applying tilak on the foreheads of brothers
मुरादाबाद। भैयादूज पर 3210 बहनों ने जेल पहुंच कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कई बहनें तो भावुक हो गईं और भाइयों को जेल में बंद देख फूट फूट कर रोने लगीं, तब भाइयों ने उनका साहस बांधने की कोशिश की। इसके अलावा जेल में बंद 75 महिला बंदियों के भाई नहीं पहुंचे तो वरिष्ठ जेल अधीक्षक आगे आए उन्होंने अपना तिलक कराकर महिला बंदियों को गिफ्ट दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिला जेल में मुरादाबाद के अलावा संभल, अमरोहा के भी बंदी और कैदी बंद हैं। शनिवार को भैयादूज के मद्देनजर जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शनिवार को सामान्य मुलाकात बंद कर दी गई थी। केवल भैयादूज के लिए बहनों की भाइयों से मुलाकात कराई गई। सुबह से लेकर शाम तक 3210 महिलाओं ने जेल पहुंचकर भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कमना की और उन्हें मिठाइयां भी खिलाईं। इसके अलावा जिला जेल में अलग-अलग धाराओं में 139 महिलाएं और युवतियां बंद हैं। 64 महिलाओं से मिलने के लिए उनके भाई पहुंचे थे, बाकी 75 महिलाएं निराश न हों। इसके लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने सभी 75 महिलाओं से अपने माथे पर तिलक लगवाकर उन्हें गिफ्ट दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निर्धारित समय के बाद तक बहनों की मुलाकात कराई थी। ताकी कोई बहन भैया दूज करने से न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed