{"_id":"5b6a084f4f1c1b61508b7a24","slug":"31533675599-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीके कालेज में प्रदर्शन, प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीके कालेज में प्रदर्शन, प्राचार्य का घेराव
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केजीके कालेज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शैक्षिक कैलेंडर घोषित करने समेत कालेज की समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर प्राचार्य का घेराव किया।
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि एलएलबी प्रथम और द्वितीय मेरिट कितने पर रुकी है, विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाए। मेरिट लगने के उपरांत कितनी सीटें रिक्त हैं, इसे सार्वजनिक किया जाए। महानगर मंत्री सचिन सिंह ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर घोषित हो चुके हैं। केजीके महाविद्यालय में अभी तक शैक्षिक कैलेंडर घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए महाविद्यालय में प्रोस्पेक्टस का शुल्क छात्र-छात्राओं से ले लिया है, जबकि अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। छात्र नेता शिवा शर्मा ने कहा कालेज भवन जर्जर हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रांत सह मंत्री सचिन चौधरी, महानगर मीडिया संयोजक शिवा शर्मा, महानगर सह मंत्री राजन गौतम, नकुल शर्मा, चकित चौधरी, कुशल शर्मा, तुषार राजपूत, पंकज चंद्रा, शिवम शर्मा, राजीव राजपूत, हिमांशु त्यागी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।