फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पात्र गृहस्थी परिवारों का शत प्रतिशत सत्यपन के दिए निर्देश

पात्र गृहस्थी परिवारों का शत प्रतिशत सत्यपन के दिए निर्देश

Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पात्र गृहस्थी परिवारों का शत प्रतिशत सत्यपन के दिए निर्देश
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार की दोपहर हुई विभिन्न विभागों के नामित सुपरवाईजरों और राशन कोटेदारों की बैठक में एसडीएम ने अंत्योदय और पात्र गृहस्थी परिवारों का शासन के नियमों के मुताबिक शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए। बिलारी तहसील क्षेत्र में पात्र गृहस्थी परिवारों के सत्यापन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सुपरवाईजर नामित किया गया है। आपूर्ति विभाग की पहल पर सोमवार की दोपहर इन सभी सुपरवाईजरों की बैठक बुलाई गई। बैठक में एसडीएम ने यह भी कहा कि सत्यापन के बाद पात्र और अपात्र परिवारों की अलग अलग सूची तैयार की जाए। राशन कार्ड से वंचित जो पात्र परिवार मिलें उनके ऑनलाइन आवेदन कराकर प्रति उपलब्ध कराई जाए। सत्यापन के बाद समस्त फार्म और सूची नोडल अधिकारी की संस्तुति के बाद तहसील के आपूर्ति कार्यालय में जमा कराई जाए। सत्यापन का यह कार्य हर हाल में आगामी 31 जुलाई तक पूरा करने को कहा गया। एसडीएम ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जो कर्मचारी सुपरवाईजर के रूप में सत्यापन के इस अभियान में लगे हैं वह जहां तक संभव हो सके राशन कोटेदारों और ग्राम प्रधानों से परहेज करें ताकि स्थानीय गुटबाजी और चुनावी रंजिश की वजह से कोई पात्र गरीब योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed