फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30090 Antyodaya consumers will get free three kg sugar along with food grains from today

आज से 30090 अंत्योदय उपभोक्ताओं को खाद्यान्न के साथ मुफ्त मिलेगी तीन किलो चीनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
30090 Antyodaya consumers will get free three kg sugar along with food grains from today
मुरादाबाद । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत जिले के 30090 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मंगलवार से मुफ्त खाद्यान्न के साथ 3 किलो चीनी का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी के सभी उपभोक्ताओं को सिर्फ खाद्यान्न ही मुफ्त मिल सकेगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर गई है।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख से अधिक राशन कार्ड धारक उपभोक्ता है। इनमें से 30090 अंत्योदय कार्ड धारक है तथा शेष पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक। शासन के निर्देश पर फरवरी माह के प्रथम चक्र के खाद्यान्न वितरण के तहत इन सभी राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को खाद्यान्न के साथ-साथ एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो चना और एक किलो रिफाइंड आयल मुफ्त वितरण किया गया था। फरवरी माह के द्वितीय चरण का खाद्यान्न वितरण 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। खाद्यान्न वितरण के तहत शासन के निर्देश पर मंगलवार से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट अनुमन्य खाद्यान्न तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जबकि अंत्योदय (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ प्रतिमाह प्रति कार्ड धारक को एक किलो चीनी की दर से जनवरी, फरवरी और मार्च माह के लिए तीन किलो चीनी प्रति राशनकार्ड धारक को मुफ्त वितरित की जाएगी। वितरण व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर 62 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी डीएम ने लगाई है।
विज्ञापन

उपभोक्ता कहीं भी ले सकेंगे राशन, मिलेगी पोर्टेबिलिटी सुविधा
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी राशनकार्ड धारक उपभोक्ता अपने संबद्ध उचित दर विक्रेता की दुकान के अलावा अन्य किसी उचित दर दुकान से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा यह सुविधा दोनों ही राशनकार्ड धारकों (पात्र गृहस्थी और अंत्योदय) के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके चालान जारी करने की सुविधा 25 फरवरी तथा 26 फरवरी को उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी होगी। उन्होंने बताया कि उस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न व चीनी प्राप्त ना कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed