फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 youths arrested for creating ruckus during New Year celebrations

Moradabad News: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने में 30 युवक पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
30 youths arrested for creating ruckus during New Year celebrations
मुरादाबाद। नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने 30 युवकों को अलग अलग जगह से पकड़ लिया। पुलिस इन्हें थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। सुबह पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही युवक बाइकों और कारों से सड़कों पर घूमने शुरू हो गए थे। सिविल लाइंस, कांठ रोड और सोनकपुर ओवरब्रिज पर भी युवक बाइक से स्टंटबाजी करते नजर आए। मंगलवार रात 12 बजे के बाद सड़कों पर जगह जगह युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। मंगलवार रात कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास छह युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

इसके अलावा चार युवकों को अकबर किले के पास पकड़ा। इसके अलावा दिल्ली रोड पर गांगन तिराहे के पास से पांच युवक पकड़े गए। इसके अलावा कटघर, गलशहीद में भी युवक हड़दंग मचाते हुए 10 युवकों पकड़ा गया। इसके अलावा पाकबड़ा में पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस थाने ले गई। देर रात से लेकर सुबह तक युवकों के परिजन भी इन्हें छुड़ाने के लिए थाने में डटे रहे लेकिन पुलिस ने रात में इन्हें नहीं छोड़ा। सुबह सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शहर में जगह जगह हुड़दंग मचाने वाले पकड़े गए थे। जिन्हें सुबह को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed