{"_id":"687ff4583d9b836f3105d5ba","slug":"3-lakh-stolen-from-masons-house-in-broad-daylight-in-chirawali-bilari-news-c-307-1-smbd1005-104835-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छिरावली में दिनदहाड़े राजमिस्त्री के घर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छिरावली में दिनदहाड़े राजमिस्त्री के घर तीन लाख की चोरी
Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम छिरावली में मंगलवार की सुबह आठ से नौ बजे के बीच दिन में ही चोरों ने राजमिस्त्री शराफत हुसैन के घर को खंगाल लिया है। चोरी के वक्त राजमिस्त्री मुरादाबाद को काम करने के लिए चले गए थे जबकि उसकी पत्नी से बच्चे को स्कूल छोड़ने को चली गई।
बताते है कि इसी बीच चोर उनके घर में घुस गए। राजमिस्त्री की पत्नी जब वापस घर में लौटी तो घर में सामान, कपड़े आदि बिखरे हुए थे। इसके बाद घर में चोरी की शोर होने की मच गया। दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई और कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने भी आकर मौका मुआयना किया। राजमिस्त्री शराफत हुसैन ने बताया कि चोर घर से सोने का टीका, लचकारा, झूमर, लोंग, पैंडिल, दो कंगन, कुंडल, अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी पायजेब, परीबंद, हाथफूल, करीब 20 हजार की नकदी समेत तीन लाख माल चोरी कर ले गए हैं। राजमिस्त्री ने बताया कि दो माह के बाद बेटी की शादी है जिसकी शादी के लिए सोने चांदी के आभूषण खरीदकर घर में रखे थे। वहीं थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी गई।