फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28.8 mm clouds rained in 14 hours

Moradabad News: 14 घंटे में 28.8 मिलीमीटर बरसे बादल, अधिकतम पारा 4.5 डिग्री गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
28.8 mm clouds rained in 14 hours
मुरादाबाद। जनवरी माह के अंतिम दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और रात में बारिश हुई। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक करीब 14 घंटे में 28.8 मिलीमीटर हुई। मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को भी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। अनुमान है कि इस बारिश के बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे से बारिश का दौर शुरु हुआ, जो पूरी रात चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे तक खूब तेज बारिश हुई। इसके बाद जब बारिश थमी तो मौसम साफ हुआ और धूप खिली। शाम को फिर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 98 फीसदी और शाम को नमी 91 फीसदी रही। रात में बारिश 25.8 मिलीमीटर और सुबह में बारिश तीन मिलीमीटर रही। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तीन और चार फरवरी को सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article