फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway: 28 trains going to Punjab-Purvanchal canceled, 14 will run on changed route

Railway: यात्रियों के लिए फिर मुसीबत... पंजाब-पूर्वांचल जाने वाली 28 ट्रेनें रद्द, 14 बदले मार्ग से चलेंगी

Fri, 28 Jun 2024 05:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2024 05:01 AM IST
सार

बारिश के दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेंगी। रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते जननायक, जनसेवा एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसका असर मुरादाबाद रेल मंडल पर भी रहेगा। 

विज्ञापन
Railway: 28 trains going to Punjab-Purvanchal canceled, 14 will run on changed route
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई में यदि पूर्वांचल और पंजाब की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर के आपके के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल एक से चार जुलाई तक गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली जननायक, जनसेवा एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

विज्ञापन


इससे पंजाब-बिहार व बिहार-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से चंपारण सत्याग्रह, जननायक, सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14010) आनंदविहार-बनमंखी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन जुलाई तक, (15212) अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस एक जुलाई तक, (22552) जलधंर-दरभंगा एक्सप्रेस 30 जून को (05310) आनंदविहार-मऊ स्पेशल 30 जून को रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या-मनकपुर होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(04003) सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल 28 जून को, (05565) सहरसा-सरहिंद स्पेशल 27 जून को, (22551) डिब्रूगढ़-जलंधर एक्सप्रेस 29 जून को, (05049) छपरा-अमृतसर स्पेशल 28 जून को मनकपुर-अयोध्या-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा होकर चलेगी।

(12557) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक, (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस एक जुलाई को मनकपुर-अयोध्या-बाराबंकी होकर चलेगी।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

04058 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल       एक जुलाई
04057 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल       दो जुलाई
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस          एक से चार जुलाई
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस          दो से पांच जुलाई
22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस               एक जुलाई
15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस   एक से चार जुलाई
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस   दो से पांच जुलाई
05323 छपरा-आनंदविहार स्पेशल                 एक जुलाई
05324 आनंदविहार-छपरा स्पेशल                 दो जुलाई
05575 सहरसा-सरहिंद स्पेशल                     एक जुलाई
05576 सरहिंद-सहरास स्पेशल                     तीन जुलाई
05656 गाजीपुर-जम्मूतवी स्पेशल                   एक जुलाई
05655 जम्मूतवी-गाजीपुर एक्सप्रेस                 चार जुलाई
05023 गोरखपुर-आनंदविहार स्पेशल             30 जून
05024 आनंदविहार-गोरखपुर स्पेशल             एक जुलाई
05531 रक्सौल-आनंदविहार स्पेशल               30 जुलाई
05532 आनंदविहार-रक्सौल स्पेशल               एक जुलाई
04004-03 नई दिल्ली-सीतामढ़ स्पेशल          28 जून व दो जुलाई
04310 देहरादून-गोरखपुर स्पेशल                 दो जुलाई
04309 गोरखपुर-देहरादून स्पेशल                 तीन जुलाई
04680 श्री माता वैष्णो देवी-गाजीपुर स्पेशल     28 जून
04679 गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल    एक जुलाई
04654 अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी स्पेशल        तीन जुलाई
04653 न्यूजलपाइगुड़ी-अमृतसर स्पेशल        पांच जुलाई
22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्स.    तीन जुलाई
22200 बलरामपुर-गवालियर सुशासन एक्स.   चार जुलाई

देरी से चलेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
गाजीपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली (15653) अमरनाथ एक्सप्रेस तीन जुलाई को कटिहार स्टेशन से 165 मिनट देरी से चलेगी। जबकि जम्मूतवी से गाजीपुर (15652) जम्मूतवी-गाजीपुर अमरनाथ एक्सप्रेस तीन जुलाई को जम्मूतवी स्टेशन से 75 मिनट देरी से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed