फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 sent to jail including BS College principal and degree college manager Balram Singh

मुरादाबाद : बीएस कॉलेज के प्रिंसिपल और डिग्री कॉलेज प्रबंधक बलराम सिंह समेत 25 भेजे गए जेल

Fri, 08 Apr 2022 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
25 sent to jail including BS College principal and degree college manager Balram Singh
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दसवीं की परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को जेल ले जाते पुलिसकर्मी... - फोटो : CITY

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा की कॉपियां सॉल्वरों से लिखवाने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा. बलराम सिंह समेत 25 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि तीन नाबालिगों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में डिग्री कॉलेज का प्राचार्य, बीएस इंटर कालेज का परीक्षा सहायक भूदेव सिंह समेत अन्य फरार हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के पास अनजान मोबाइल नंबर से महिला की कॉल आई थी जिसने बताया था कि कुंआखेड़ा के बीएस इंटर कॉलेज में दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा चल रही है। परीक्षार्थियों की कॉपियां भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में लिखी जा रही हैं। पुलिस टीम ने डिग्री कॉलेज में छापा मारकर 26 लोगों को पकड़ा था। मौके से 15 उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र की फोटो स्टेट कॉपियां मिलीं थीं। 15 सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें चार महिलाएं और तीन नाबालिग थे। पकड़े गए लोगों में दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र भी शामिल थे।
विज्ञापन


इसके बाद ठाकुरद्वारा में डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मौके से पकड़े गए आरोपियों के अलावा केस में भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, बीएस इंटर कॉलेज के विद्यालय सहायक परीक्षा प्रभारी को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा. बलराम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग सॉल्वरों को किशोर बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। केस की विवेचना जारी है। विवेचना में जो भी नाम सामने आएंगे। उन्हें केस में शामिल किया जाएगा।

इन आरोपियों को भेजा गया जेल
भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. बलराम सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार निवासी कुंआखेड़ा खालसा, भूपेंद्र कुमार (शिक्षक) निवासी महुआ डाबरा थाना जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर, राजेंद्र कुमार (शिक्षामित्र) निवासी दुल्हापुर पट्टी चौहान थाना ठाकुरद्वारा, राजेश कुमार (शिक्षामित्र) निवासी रामपुर घोगर थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, अवनीश कुमार (शिक्षक) निवासी रामपुर घोघर थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, अब्दुल कादिर निवासी दुल्हापुर पट्टी थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, वाहिद निवासी ग्राम रामनगर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, नेपाल निवासी ग्राम रामपुर मोगरा थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, अभिषेक सिंह निवासी सुल्तानपुर ठाकुरद्वारा, अंशुल निवासी उस्मानपुर ठाकुरद्वारा, कृष्ण कुमार निवासी ग्राम टांडा अफजल थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, विक्की निवासी दूल्हापुर ठाकुरद्वारा, मोनू निवासी दूल्हापुर ठाकुरद्वारा,
सुलेमान निवासी राम नगर खागूवाला, अमन कुमार निवासी ग्राम टांडा अफजल, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, इंतखाब निवासी पुराना बाजार शरीफ नगर थाना ठाकुरद्वारा, मोहम्मद दानिश निवासी पुराना बाजार शरीफ नगर थाना ठाकुरद्वारा, आशुतोष शर्मा निवासी ग्राम मऊआ गबरा थाना जसपुर, ऊधम सिंह नगर को जेल भेजा गया है।


परीक्षा केंद्र का स्टाफ बदला, कड़ी की गई सुरक्षा
बीएस इंटर कॉलेज से अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र बाहर निकाले जाने और डिग्री कॉलेज में सॉल्वरों द्वारा उत्तरपुस्तिका लिखवाने की घटना सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। जोनल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के शैलेंद्र सिंह चौहान को बीएस इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पाकेश कुमार को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इनके अलावा बेसिक स्टाफ को भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed