फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 girl called from Agra to implicate mother and son in rape case, two arrested

मां बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसाने के लिए आगरा से 25 बुलाई युवती, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
25 girl called from Agra to implicate mother and son in rape case, two arrested
मुरादाबाद। ऐसे ही रची जाती हैं, दुश्मन को फंसाने की साजिशें। मकान खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने मकान मालकिन और उसके बेटे को जेल भिजवाने के लिए उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की साजिश रची। इसमें एक पार्षद और एक युवक को शामिल कर 25 हजार रुपये में आगरा से एक युवती को बुलवाया गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने बुजुर्ग और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पार्षद फरार है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी सोनू त्यागी के पति का देहांत हो चुका है। महिला का एक बेटा और बेटी है। सोनू त्यागी के मकान में फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली निवासी अभिजीत पटेल किराये पर रहता था। 19 अगस्त 2021 को अभिजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनू त्यागी और उसकी बेटी को जेल भेजा गया था। पुलिस का दावा है कि कचहरी में मुंशी के तौर पर काम करने वाले हरथला निवासी राजेश त्यागी ने सोनू के परिवार से संपर्क किया था। मां बेटी की जमानत के लिए मुंशी ने मदद की थी। जेल से बाहर आने के बाद सोनू ने राजेश त्यागी से मकान बेचने की बात तय की थी। महिला ने पहले राजेश त्यागी से मकान का सौदा तय किया था, लेकिन बाद में किसी दूसरे व्यक्ति से सौदा तय कर दिया। इसी बात को लेकर राजेश सोनू और उसके बेटे से रंजिश रखने लगा था। उसने मां बेटे को फंसाने के लिए साजिश रची। इसके लिए उसने कांशीराम नगर निवासी लवी और कटघर के करूला निवासी पार्षद सद्दाम को शामिल किया। आरोप है कि राजेश त्यागी ने महिला के घर जाकर उसे और उसके इकलौते बेटे को फिर से जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इस बात से डरकर महिला ने बेटे को नोएडा भेज दिया, लेकिन इसकी जानकारी राजेश को नहीं हो पाई थी। राजेश ने अपने साथियों की मदद से आगरा निवासी एक युवती को 25 हजार रुपये और यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलवा लिया। युवती से कहा था कि वह थाने पहुंचकर ये बोल दे कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। बाकी वह खुद पुलिस से सेटिंग कर केस दर्ज करवा लेगा। युवती ने सोनू त्यागी के मकान के पास पहुंचकर पुलिस को फोन सूचना देने की कोशिश की, लेकिन वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को कॉल नहीं की। इसके बाद वह थाने पहुंच गई और बताया कि सोनू त्यागी ने उसे मकान किराये पर देने के लिए अपने घर बुलाया था। वहां उसका बेटा और एक अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने युवती से जानकारी ली और घटनास्थल पर ले जाने को कहा। लेकिन वह रास्ता ही भूल गई। जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी उसके मोबाइल की लोकेशन भी नोएडा में मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवती ने साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पार्षद सद्दाम, मुंशी राजेश त्यागी और युवती के दोस्त लवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग मुंशी और लवी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी पार्षद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
इस तरह साजिशकर्ताओं के संपर्क में आई युवती
मुरादाबाद। साजिश में शामिल लवी आगरा में एक कोल्डड्रिंक फैक्टरी में काम करता है। वहां लवी की मुलाकात आवास विकास कालोनी सिकंदरा निवासी युवती से हो गई थी। युवती वहां एक कार एजेंसी में नौकरी करती है। युवती का कहना है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिस कारण वह 25 हजार रुपये के लालच में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed