फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 police workers including ex sp found guilty in wine summugling case

कटघरे में मुठभेड़, रामपुर के तत्कालीन एसपी समेत 24 पुलिस कर्मी फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
24 police workers including  ex sp found  guilty  in wine summugling case
मुरादाबाद। रामपुर में चार अप्रैल 2021 को शराब कारोबारी के साथ हुई मुठभेड़ कटघरे में आ गई है। शासन के आदेश पर डीआईजी द्वारा की गई जांच में पुलिस टीम की भूमिका सही नहीं पाई गई है। अब तक की जांच में कारोबारी द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। डीआईजी ने रामपुर के तत्कालीन एसपी समेत 24 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही विस्तृत जांच एसपी रामपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने छह अप्रैल 2021 को दावा किया था कि मिलक थानाक्षेत्र में शराब तस्करों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने शराब से भरा कैंटर भी पकड़ा था। उसमें 32 लाख रुपये की शराब भरी थी। पुलिस का दावा था कि मौके से राहुल कुमार निवासी बर्तन बाजार बंशीपाना थाना सिविल लाइंस जनपद भिवानी हरियाणा, संजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला कृष्णा विहार कालोनी ज्वालानगर थाना सिविल लाइंस रामपुर, राजीव कुमार निवासी मोहल्ला मक्का मिल कालोनी थाना सिविल लाइंस रामपुर, मनोहर लाल निवासी ग्राम चुरैला थाना बहेड़ी जनपद बरेली, अमन भाटिया निवासी मोहल्ला चादर वाला बाग थाना कोतवाली रामपुर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

जेल से रिहा होने के बाद संजीव गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने सभी साक्ष्य पेश करते हुए आरोप लगाया था कि तत्कालीन एसपी शगुन गौतम के इशारे पर उन्हें झूठा फंसाया गया। उनसे दस लाख रुपये लिए गए और फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाकर बंद किया गया। शासन के आदेश पर डीआईजी शलभ माथुर ने जांच की। शिकायत करने वाले संजीव गुप्ता समेत अन्य लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए। संजीव गुप्ता ने अपने बयानों में बताया गया कि एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ दो दिन पहले ही उन्हें घर से उठाया था। इस बात के समर्थन में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की। शराब तस्करों के अन्य साथी भी इस मामले में शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि अन्य लोगों की भी भूमिका थी। रामपुर के तत्कालीन एसपी समेत 24 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा विस्तृत जांच के लिए एसपी रामपुर को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed